सघन अभियान:, सुरक्षा व यातायात पर फोकस

Spread the love

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में बुधवार को सुरक्षा, महिला जागरूकता एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई स्तरों पर अभियान चलाए गए। प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” के तहत 19 स्थानों पर 323 व्यक्तियों व 183 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियम उल्लंघन पर तीन वाहनों का चालान किया गया।
इसी क्रम में मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं शक्ति दीदी अभियान के तहत थाना स्तर की टीमों ने विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया।
वहीं पुलिस लाइन सभागार में यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस ने अलग से अभियान चलाकर 148 वाहनों का ई-चालान किया तथा छह वाहन सीज किए।

Previous post नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
Next post विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत रोल प्रेक्षक करेंगे मतदेय स्थलों का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *