विधिक जागरूकता व स्वरोजगार से महिलाओं को जोड़ने की पहल

Spread the love

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया द्वारा ओम मारुति सेवा समिति के सहयोग से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज तिवारी के निर्देश एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना रहा। इस दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, महिला सुरक्षा कानूनों, निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही हुनर आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष स्वामी गयानंद, पीएलवी मनोज कुमार सिंह, जिला समन्वयक धीरेंद्र पांडे, वात्सल्य सेवा संस्था की संस्थापिका विभा पांडेय व संचालक शिवम मिश्रा उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।

Previous post कॉलेज के पीछे नवजात का शव मिलने से हड़कंप
राष्ट्रपति के संबोधन से होगी सत्र की शुरुआत 2026-27 का केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। सत्र की शुरुआत भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को संबोधित करके होगी। बजट से पहले, वित्त मंत्रालय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पहले से घोषित कस्टम ड्यूटी दरों पर जोर दिया। पिछले बजट सत्रों में, भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनाने और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए थे। इसके अलावा कई अन्य उद्योगों ने भी बजट में अपने लिए कुछ सकारात्मक प्रावधान होने की उम्मीद जताई है। रविवार होने के बावजूद खुले रहेंगे शेयर बाजार रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रमुख शेयर बाजार BSE और NSE इस साल एक फरवरी को बजट पेश होने के दिन रविवार होने के बावजूद कारोबार के लिए खुले रहेंगे। NSE ने शुक्रवार को निवेशकों को जारी एक परिपत्र में कहा कि केंद्रीय बजट पेश होने के कारण एक फरवरी को सामान्य समय के हिसाब से ‘लाइव’ कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएगा। परिपत्र के मुताबिक, ‘प्री-ओपन मार्केट’ सुबह 9 बजे शुरू होकर 9.08 बजे समाप्त होगा और सामान्य कारोबार सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलेगा। इसी तरह, BSE के नोटिस के मुताबिक, एक फरवरी को ‘विशेष कारोबार दिवस’ ​​घोषित किया गया है और बाजार सामान्य कारोबारी घंटों के लिए खुले रहेंगे। Next post केंद्र सरकार ने बुलाई सभी दलों की बैठक, बजट सत्र से पहले 27 जनवरी को होगी मीटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *