मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल में कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

Spread the love

देवरिया। जनपद के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया मल्ल में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि देश में दलितों, पिछड़ों, गरीबों, आदिवासियों और महिलाओं के विकास से जुड़ी अधिकांश योजनाएं कांग्रेस सरकार की देन हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के नाम और स्वरूप दोनों को कमजोर कर दिया है। ग्रामीणों के बीच पम्पलेट वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मनरेगा को धीरे-धीरे समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा द्वारा लाए गए नए कानूनों का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड काल में मनरेगा करोड़ों लोगों के लिए संजीवनी साबित हुई थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला महासचिव रत्नेश मल्ल ‘पिंटू’ ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़
Next post जल्दी आएं, ज्यादा लाभ पाएं: राहत योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *