कृषि मंत्री सूर्य प्रताप ने कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

Spread the love

देवरिया। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में जनपद स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के मुख्य आतिथ्य में किया गया। मंत्री ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया।
अपने संबोधन में उन्होंने किसानों की आय वृद्धि, आधुनिक तकनीक अपनाने तथा कृषि व मत्स्य पालन को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में कृषि व मत्स्य विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी के नवाचार से ‘देव हल्दी’ उत्पाद का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही अन्नप्राशन संस्कार, पुष्टाहार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Previous post धान खरीद को लेकर भाकियू ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन
देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसे लेकर देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड भी निकाली गई। 26 जनवरी देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश का हर नागरिक चाहे वह किसी धर्म, जाति या संप्रदाय से ताल्लुक रखता हो, इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाता है। इतिहास की बात करें तो इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ। भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इस दिन राजधानी में कर्तव्य पथ पर होने वाले मुख्य आयोजन में भारत की सांस्कृतिक झलक के साथ ही सैन्य शक्ति और परंपरागत विरासत की झांकी पेश की गई। Next post Republic Day 2026 LIVE: कर्तव्य पथ पर भारत ने किया अपनी शक्ति का प्रदर्शन, गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *