समर्पण व सत्यनिष्ठा से दायित्व निर्वहन का आह्वान दीवानी न्यायालय में जनपद न्यायाधीश ने किया झंडारोहण

Spread the love

देवरिया। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा झंडारोहण किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्तागण एवं न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे। झंडारोहण के पश्चात संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ एवं राष्ट्रगान किया गया।
जनपद न्यायाधीश ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण व सत्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र विविधता में एकता का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश सेवा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है तथा संविधान न्यायपालिका को यह जिम्मेदारी देता है कि शासन की संस्थाएं निर्धारित संवैधानिक सीमाओं के अंतर्गत कार्य करें।
कार्यक्रम में समस्त न्यायिक अधिकारी, बार पदाधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

Previous post कृषि मंत्री ने तिरंगा फहरा परेड की ली सलामी  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
Next post न्यायाधीशगणों ने राजकीय बाल गृह का किया औचक निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *