हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

देवरिया। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना मईल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर की गई।
थाना मईल में पंजीकृत मुकदमा संख्या 158/2025 के तहत वांछित अभियुक्त अतुल पाण्डेय उर्फ छोटे को मुखबिर की सूचना पर भागलपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर पैमाइश के दौरान हुए विवाद में वादी पक्ष पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसके विरुद्ध पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष सिंह सहित तीन पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Previous post यूजीसी नियमों के विरोध पर बसपा का हमला
Next post पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वत, दो सिपाही निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *