पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर गिरफ्तार, सात गोवंश बरामद

Spread the love

देवरिया। जनपद के थाना कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ में एक गो-तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम किशन यादव निवासी ऊरुवा बाजार जनपद गोरखपुर बताया।
पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन, सात गोवंशीय पशु (छह जीवित व एक मृत), एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया है। आरोपी के दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। इस संबंध में कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

38 साल में 1000 फिल्में करने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कमाई में नहीं किसी हीरो से कम, तस्वीर में दिख रहा कौन हैं ये साउथ स्टार Previous post 38 साल में 1000 फिल्में करने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कमाई में नहीं किसी हीरो से कम, तस्वीर में दिख रहा कौन हैं ये साउथ स्टार
Next post शराब के साथ स्कॉर्पियो बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *