समाजवादी लोहिया वाहिनी चलाएगी पीडीए मतदाता जागरूकता अभियान

Spread the love

देवरिया। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 6 फरवरी तक पीडीए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई है।
दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता को पांच-पांच बूथ आवंटित किए गए हैं। कार्यकर्ता एसआईआर के तहत सी कैटेगरी व नो मैपिंग की जांच, अब्सेंट व शिफ्टेड मतदाताओं का सत्यापन, मृतक व डबल वोट की जांच करेंगे। साथ ही बूथों पर कैंप लगाकर फॉर्म 6, 7 व 8 भरवाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। अभियान की जिम्मेदारी जिला, विधानसभा, ब्लॉक व नगर स्तर के पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

Previous post शराब के साथ स्कॉर्पियो बरामद
Next post नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर एक फरवरी को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *