देवरिया। कसया मार्ग के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट से ₹292 करोड़ 66 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों एवं जनपद के जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा नेता अजय उपाध्याय ने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। मार्ग के निर्माण से देवरिया से कसया तक आवागमन सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
पूर्व मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि यह निर्णय सरकार की जनहित एवं विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सड़क निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
इस अवसर पर गोविन्द मणि, रत्नेश्वर गर्ग, रजनीश तिवारी, अखिलेश मिश्रा, पुनीत सिंह, विकास पाण्डेय, नवीन तिवारी, राकेश दूबे सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
