पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने और आमजन को ठगने वाला है यह बजट: सपा जिलाध्यक्ष

Spread the love

देवरिया। केंद्रीय बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि यह बजट एक बार फिर साबित करता है कि सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। यह बजट पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने और आमजन को ठगने वाला है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा है, छात्र बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और महिलाएं बढ़ती महंगाई से परेशान हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर मौन है। यादव ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान विरोधी है। भाजपा सरकार ने बजट के माध्यम से जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है, जिसे समाजवादी पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी और जनहित की लड़ाई जारी रखेंगे।

रोहित शेट्टी के घर पर किसने की फायरिंग? तलाश में जुटीं क्राइम ब्रांच की 12 टीम, जानिए मुंबई पुलिस ने क्या कहा Previous post रोहित शेट्टी के घर पर किसने की फायरिंग? तलाश में जुटीं क्राइम ब्रांच की 12 टीम, जानिए मुंबई पुलिस ने क्या कहा
Next post क्रिटिकल कॉरिडोर टीम को यातायात नियमों का विशेष प्रशिक्षण 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *