पाखंडवाद के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाले संत थे रविदास – चंद्रभूषण 

Spread the love

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित संत रविदास जयंती कार्यक्रम में सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि चौदहवीं शताब्दी में संत रविदास ने पाखंडवाद और जाति व्यवस्था के विरुद्ध सशक्त आवाज बुलंद की। वे सामाजिक समता के प्रबल समर्थक थे।
उन्होंने कहा कि दलित-अछूत समाज में जन्मे संत रविदास की “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसी अवधारणाएं आज भी प्रासंगिक हैं और यदि इन्हें वर्तमान भारतीय समाज में अपनाया जाए तो राष्ट्र का व्यापक कल्याण संभव है।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संत रविदास को जयंती पर नमन किया।

Previous post जनपदीय पुलिस ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
Next post संत रविदास का जीवन समता, श्रम और आस्था की त्रिवेणी – कामता 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *