सड़क की परत खुलवाकर जांची गुणवत्ता, डीएम ने कहा—मानकों से समझौता नहीं

Spread the love

 

देवरिया। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाया। सड़क की गुणवत्ता परखने के लिए उन्होंने मौके पर ही खुदाई कराकर उसकी अलग-अलग परतों की जांच कराई। वहीं निर्माणाधीन आवासीय परियोजना में प्रयुक्त ईंट, सीमेंट समेत अन्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए।

डीएम ने सबसे पहले पिपरा चंद्रभान-सहजौली मार्ग का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही 6.92 किलोमीटर लंबी सड़क की लागत 6.20 करोड़ रुपये है। टीम ने सड़क की खुदाई कर विभिन्न परतों और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी। जांच में निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप पाया गया।

इसके बाद डीएम ने भलुअनी विकासखंड परिसर में 2.58 करोड़ रुपये की लागत से बन रही आवासीय परियोजना का निरीक्षण किया। परियोजना का निर्माण दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था और इसे मार्च 2027 तक पूरा किया जाना है। डीएम ने निर्माण सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। निर्धारित मानकों और समयसीमा का पालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था और विभाग के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Previous post सिपाही के घर में घुसने के वायरल वीडियो मामले में जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं
Next post बच्चे की हालत देख रुके डीएम, मेडिकल कॉलेज भेजकर कराया इलाज का इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *