देवरिया। केंद्र सरकार द्वारा आम बजट 2026-27 में सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता देने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय उपाध्याय ने कहा कि एनडीए सरकार आम आदमी के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। बजट 2026-27 केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि हर भारतीय के सपनों को साकार करने का माध्यम है। रोजमर्रा की जरूरतों को सस्ता कर सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो दुर्गेश पाण्डेय ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को मजबूती देने वाला यह बजट वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवाओं सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण को समर्पित है।
इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, पुनीत सिंह, अजय दूबे वत्स, रजनीश तिवारी, नवीन तिवारी, रत्नेश्वर गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
