एसपी का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण

Spread the love

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने हेतु पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए हैं। जारी आदेश के अनुसार आठ निरीक्षक/उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।
निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को कोतवाली से श्रीरामपुर, जबकि राकेश कुमार राय को सुरौली से कोतवाली भेजा गया है। निरीक्षक राहुल कुमार को गौरीबाजार से सुरौली तथा संतोष कुमार को लार से मईल स्थानांतरित किया गया है। वहीं निरीक्षक राकेश सिंह को मईल से लार की जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार को श्रीरामपुर से गौरीबाजार, दिनेश कुमार मौर्य को बरहज से बनकटा तथा विशाल कुमार को बनकटा से बरहज थानाध्यक्ष बनाया गया है।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इसे जनहित एवं कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दृष्टि से आवश्यक कदम बताया है।

Previous post यूजीसी एक्ट के समर्थन में फिर आंदोलन, अब इस जिले में सड़क पर उतरे लोग
Next post वर्षों से अधूरे पड़े अति महत्वपूर्ण मोहन सेतु निर्माण की उठी मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *