यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं कुल 53 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं पूरे प्रदेश में कुल 8033 केन्द्रों पर ये परीक्षा आयोजित की जा रहीं हैं प्रदेश सरकार द्वारा नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कई उपाय किए गए है। परीक्षा केन्द्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग और सुरक्षा इंतजामों की व्यवस्था की गई है, बोर्ड परीक्षा के लिए सभी परीक्षा कक्ष में वॉयस रिकॉर्डर वाले दो सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नकल की मॉनिटरिंग और पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जा सके। परीक्षा अवधि की लाइव मॉनिटरिंग वेबकास्टिंग के माध्यम से की जाएगी इसके लिए लखनऊ में शिविर कार्यालय में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से निगरानी की व्यवस्था की गई है।
यूपी के सभी 75 जिलों में बड़े अधिकारी खुद मैदान में उतरकर परीक्षा की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं, प्रदेश के संवेदनशील जनपदों और परीक्षा केन्द्रों पर एसटीएफ और एलआईयू को भी सक्रिय रहने को कहा गया है। अति संवेदनशील केन्द्रों का दिन में दो बार निरीक्षण सुनिश्चित करने का शासन से निर्देश जारी हुआ है, इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम से 24×7 सीसीटीवी निगरानी में रखा जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के बाद पेपर्स रखने के लिए एक स्ट्रांग रूम, प्रश्नपत्र वितरण कक्ष और उत्तर पुस्तिका सीलिंग-पैकिंग कक्ष की भी ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अफवाहों को लेकर सोशल मीडिया पर भी निगरानी की रखी जा रही है। जिससे पेपर लीक की अफवाहों से माहौल खराब ना हो। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी, इस साल कुल 53,37,778 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं, जिनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. कुल 8033 परीक्षा केंद्रों में से 596 राजकीय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त और 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालय शामिल हैं। यूपी में 75 में से 18 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जबकि 222 परीक्षा केन्द्रों को अति संवेदनशील और 683 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
