देवरिया। जमीनी विवाद में हुई हिंसक झड़प के मामले में थाना बघौचघाट पुलिस को अहम सफलता मिली है। धूस देवरिया में 17 जनवरी को दो पक्षों के बीच मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में नामजद चल रहा आरोपी भोला उर्फ हृदय प्रकाश को पुलिस ने मंगलवार को हीरामती माता मंदिर के पास से दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय स्तर पर यह कार्रवाई इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा था और दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अनिल तिवारी का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
