देवरिया। जनपद पुलिस ने मंगलवार को जनपद में सुरक्षा व जनसंवाद को लेकर व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में सुबह 5 से 8 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग” अभियान के तहत 12 स्थानों पर 182 व्यक्तियों और 109 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी, तीन सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर, नाबालिग ड्राइविंग व अन्य उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।
इसी दिन एसपी ने थाना लार का वार्षिक निरीक्षण कर अभिलेख, मालखाना, हवालात, बैरक, शस्त्रागार व महिला सहायता कक्ष की समीक्षा की तथा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
साथ ही “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत विभिन्न थानों की टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098, 1930 आदि की जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस ने जनसहयोग से कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
