देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सचिव/सिविल जज शैलजा मिश्रा ने वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर हुआ।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की गई। सचिव ने निर्देश दिया कि जरूरतमंद महिलाओं को शीघ्र विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए और मामलों को समय से प्राधिकरण को संदर्भित किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़िताओं के अधिकारों की रक्षा समाज और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है।
