19 व 24 को युवाओं को रोजगार हेतु लगेंगे मेले 

Spread the love

देवरिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 19 और 24 फरवरी को दो बड़े रोजगार आयोजन होंगे। 19 फरवरी को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला 10 बजे से एनएसआईसी परिसर, सीसी रोड, देवरिया में आयोजित होगा। मेले में अशोक लेलैंड, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, हिताची कैश मैनेजमेंट सहित अन्य निजी कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई व डिप्लोमा तथा न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। मेला पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
वहीं 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई, देवरिया में ‘रोजगार महोत्सव’ आयोजित होगा। इसमें 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती करेंगी। अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ प्रातः 10 बजे पहुंचकर अवसर का लाभ उठाएं।

Previous post राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों ने किया योगाभ्यास
Next post जमीनी रंजिश में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *