आरएसएस प्रमुख के मुसलमानों की घर वापसी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ  के निराला नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक सद्भाव का आयोजन  किया गया था इसी आयोजन में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एक हैं क्योंकि जो मुस्लिम हैं, वो भी हिंदू ही हैं। और ऐसे लोगों की घर वापसी होनी चाहिए, लेकिन यह काम धीरे-धीरे किया जाएगा उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदू धर्म में लौटे हैं, उनका ध्यान भी हमें रखना होगा। RSS प्रमुख ने भारत में हिंदू समुदाय की घटती आबादी पर चिंता व्यक्त की और हिंदू समुदाय को तीन बच्चे पैदा करने की बात कही । इसके साथ ही उन्होंने जबरन और लालच देकर धर्मांतरण पर रोक लगाने की मांग की । वहीं उनके इस बयान पर अब सियासी घमासान छिड़ गया है।  AIMIM के नेता इम्तियाज जलील ने RSS प्रमुख कि तुलना आतंकी अज़मल कसाब से करते हुए कहा कि दोनों कि विचारधारा देश को कमजोर करने और तोड़ने वाली है वो पाकिस्तान से भारत को तोड़ने और कमजोर करने के लिए ही आया था।
वहीं जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भागवत के इस बयान का विरोध करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने कहा, जमीयत उलमा-ए-हिंद शुरू से ही सांप्रदायिक और नफ़रत फैलाने वाली सोच का विरोध करती रही है और जब तक जिंदा रहेगी, इस तरह कि सोच और विचारों का विरोध करती रहेगी। बता दें कि मौलाना अरशद मदनी ने अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट कर कहा, “देश में नफरत की आग भड़काई जा रही है, हिंसा का माहौल बना हुआ है. दिनदहाड़े लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं. गाय के नाम पर बेगुनाह लोगों को मारा जा रहा है और इस पर सरकार चुप्पी साधे हुए है.’ उन्होंने कहा, ‘ये सब होने के बाद भी कुछ लोग यह ऐलान करते हैं कि देश में वही रहेगा जो उनकी विचारधारा को मानेगा. ऐसी सोच रखना संविधान का उल्लंघन है बल्कि यह देश की अखंडता, एकता और शांति के लिए भी खतरनाक है”।
बता दें कि RSS चीफ ने UGC से जुड़े सवाल पर कहा कि कानून सभी को मानना चाहिए, अगर कानून में समस्या है तो उसमें बदलाव के उपाय भी किए जा सकते है। मोहन भागवत ने समाज के जातियों में बंटने पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें जाति के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए, जातियां कभी भी झगड़े का कारण नहीं बननी चाहिए  दशकों से ये जाति व्यवस्था खत्म करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह समस्या अब भी वैसी कि वैसी बनी हुई है।

Previous post यादव जी की लव स्टोरी” मूवी पर मचा बवाल सपा ने कि रिलीज पर रोक लगाने कि मांग
Next post राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मार देंगे; कांग्रेस के 25 सांसदों की हत्या की धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *