रवि किशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा सकते हैं, योगी ने ली चुटकी,बोले- कालीबाड़ी के बाबा कहां कमाएंगे

Spread the love

सीएम योगी आदित्यनाथ और रवि किशन जब साथ होते हैं तो अक्सर ही ऐसा मौका आ जाता है। जब योगी, रवि किशन की चुटकी लेते हैं। सोमवार को को योगी आदित्यनाथ होलिका दहन के मौके पर गोरखपुर पहुंचे। पांडेयहाता में होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित भक्त प्रह्लाद शोभा यात्रा शामिल हुए। इस दौरान एक बार फिर रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा कि वह कहीं भी नाचकर कमा सकते हैं लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा कहां कमाएंगे। सीएम के इस कथन से मौके पर ठहाके गूंज उठे।

योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करने के दौरान रवि किशन की चुटकी ली। सीएम ने कहा, रवि किशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा सकते हैं लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा कहां से कमाएंगे। जब आपकी समृद्धि होगी। तभी बाबा के पास भी कुछ आएगा। योगी के इस बात के बाद लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। वहीं पास में बैठे सांसद और एक्टर रवि किशन भी सीएम की बात सुनकर मुस्कुराने लगे।

गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का दहन कर दिया है। अब उनके नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। सांसद ने कहा कि सीएम योगी जापान दौरे से प्रदेश के लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपये का निवेश लेकर आए हैं। इससे प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का पथ प्रशस्त होगा। रविकिशन ने होली गीत भी प्रस्तुत किया।

इससे पहले पिछले महीने गोरखपुर महानगर के पांचवे कल्याण मंडपम के लोकार्पण के समय सीएम योगी ने रवि किशन के मौज लिए थे। उन्होंने कल्याण मंडपम की खूबियां गिनाते हुए कहा था कि परिवार के लोग चाहते हैं कि घर में मांगलिक कार्यक्रम हो तो खूब धूमधाम से हो। अब हर कोई रवि किशन तो है नहीं कि रोज शादी कर ले। सीएम की इस बात पर पूरा पंडाल ठहाकों से भर उठा। खुद रवि किशन जोर से हंस पड़े।

सीएम योगी आदित्यनाथ अक्सर रवि किशन की मौज लेते रहते हैं। एक बार उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था, ‘जो भी गिफ्ट दें, स्वदेशी गिफ्ट दें। ऐसा नहीं होना चाहिए कि रवि किशन स्वदेशी की बात करें और घड़ी विदेशी पहनें। इन चीजों के लिए मैंने उनको कहा है कि जो बोलना है वहीं करो और जितना करना है, उतना ही बोलो।’ योगी के इस बात से लोग हंस पड़े। वहीं सीएम ने लोगों से अपील की और वे जो भी गिफ्ट दें वह स्वदेशी ही दें, जो भी खरीदें स्वदेशी ही खरीदें.

Previous post UP Weather: मार्च की शुरुआत में ही 34 डिग्री पहुंचा पारा, होली पर कैसा रहेगा मौसम
Next post Holi 2026: बिहार में होली पर हुड़दंग पड़ेगी भारी, DGP ने एसपी-डीएम को दिए सख्त निर्देश; डीजे पर बैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *