फ्रैंक हुजूर अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी चिंतक थे : चंद्रभूषण

Spread the love

देवरिया । जनपद के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी चिंतक व लेखक फ्रैंक हुजूर के दूसरे स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि फ्रैंक हुजूर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के समाजवादी विचारक और लेखक थे।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई के बाद वे लंदन में रहकर समाजवादी विचारधारा पर शोध कर रहे थे। उनकी प्रतिभा को देखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें भारत बुलाकर अंग्रेजी मासिक और हिंदी साप्ताहिक पत्रिका सोशलिस्ट फैक्टर के संपादन की जिम्मेदारी सौंपी।
फ्रैंक हुजूर ने सोहो, इमरान वर्सेज इमरान, “टीपू स्टोरी और सोशलिस्ट मुलायम सिंह यादव जैसी चर्चित रचनाएं लिखीं। 6 मार्च 2025 को 47 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। कार्यक्रम में कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous post यूपीएससी में अनिल ने 445वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया तरकुलवा का मान
Next post नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड, T20 World Cup Final से पहले जान लीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *