सीएम योगी ने किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन, राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारी देखी

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह अयोध्या पहुंचकर राष्ट्रपति के कार्यक्रम की समीक्षा की। योगी ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। सुबह 10:00 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क में बने हेलीपैड पर उतरा यहां से सीधे मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली की पूजा अर्चना की। इसके बाद राम मंदिर जाकर प्रभु श्री राम की आरती उतारी।

राम जन्मभूमि मंदिर में भी भगवान श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। 19 मार्च को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या दौरे पर आ रही हैं। उनके आगमन से पहले ‌सीएम योगी अयोध्या पहुंचें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ पीएफसी सभागार में बैठक की। 19 मार्च को हिंदी नव वर्ष के मौके पर राम मंदिर के द्वितीय तल पर रामनाम यंत्र की स्थापना और श्रमिकों को सम्मानित करेंगी।

हिन्दू नव संवत्सर पर होने वाले कार्यक्रमों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित आगमन और रामनवमी मेले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए बुधवार को एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन किया । इसके बाद जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ उन्होंने शाम को राम जन्मभूमि परिसर में बैठक की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि रामनवमी का पर्व अयोध्या के लिए बहुत प्रख्यात अवसर होता है। रामनगरी आस्था का बहुत बड़ा केंद्र बिंदु है।

अधिक संख्या में जो श्रद्धालुओं की संख्या आती है उसको लेकर जो भी व्यवस्थाएं हैं वह की जाएंगी। कुछ तैयारी पूरी हो चुकी है कुछ होनी बाकी हैं उनकी समीक्षा और इसी के साथ कुछ वीआईपी विजिट को लेकर भी बैठक की जा रही है। उन्होंने बताया स्थानीय पुलिस प्रशासन और पूरे टीम वर्क के साथ सभी कार्य को अच्छे से सम्पन्न होगा। इस दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई भी असुविधा न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए आवश्यक प्रबंध किया गया है। सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रहेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को भी सुरक्षा व्यवस्था के नेटवर्क में शामिल किया जाएगा।

Previous post सोने-चांदी के भाव में दूसरे दिन भी गिरावट, महंगाई और युद्ध के बीच क्यों गिर रहे दाम?
Next post बिहार में गरीबी घटी, लोगों की आय बढ़ी; नीतीश के सुशासन की तारीफ कर बोलीं PM मोदी की सलाहकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *