गोरखपुर। के चिलुआताल में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों ने बड़ी ही बेरहमी से धारदार चाकू मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने पार्षद कि मौत सुनिश्चित होने तक इंतजार किया और फिर फरार हो गए। हमलावरों ने घर से महज 500 मीटर दूर उन्हें घेरकर चाकू से सिर, सीने और चेहरे पर कई वार किए। घायल अवस्था में राजकुमार करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर दोबारा हमला किया वहीं प्रत्यक्षदर्शियों कि माने तो हत्यारे तब तक मौके पर मौजूद रहे जब तक राजकुमार की मौत की पुष्टि नहीं हो गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर रंजिश सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा का है, जहां मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मार्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों ने हत्या कर दी।
