देवरिया में रीबोर घोटाला! हैंडपंप बना कमाई का जरिया, जिम्मेदार खामोश

Spread the love

देवरिया। जनपद के बैतालपुर विकास खंड में हैंडपंप रीबोर कार्य अब ग्रामीणों के लिए राहत नहीं, बल्कि लूट का पर्याय बन गया है। सिरजम, सिरजम देई और सकरापार खुर्द गांवों में 1 सितंबर 2023 से 24 मई 2025 तक हुए रीबोर कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि मानकों को ताक पर रखकर सरकारी धन की खुली बंदरबांट की गई।
ग्रामीणों के मुताबिक नियम के अनुसार एक रीबोर में 6 लेंथ (प्रत्येक 10 फीट) जीआई पाइप लगना चाहिए, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। मौके पर कम पाइप लगाकर भी कागजों में पूरा काम दिखाया गया और प्रति रीबोर करीब 32 हजार रुपये का भुगतान हड़प लिया गया। लोगों का आरोप है कि इस खेल में प्रधान और सचिव की मिलीभगत से पूरा सिस्टम ही मैनेज कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा कई बार दी गयी शिकायतों को जिम्मेदारों ने कूड़ेदान में डाल दिया। उन्होंने बताया कि जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होती तो स्थिति आज यह नहीं होती। इसी प्रकार सकरापार खुर्द में ग्रामीणों ने 24 मई 2025 के बाद हुए कार्यों पर भी सवाल उठाया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
अब ग्रामीण खुलकर चेतावनी दे रहे हैं यदि जल्द निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं हुई, तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन होगा। सवाल यह है कि आखिर कब टूटेगी इस रीबोर रैकेट की चुप्पी और कब होगी असली कार्रवाई?

Previous post देवरिया में रीबोर घोटाला! हैंडपंप बना कमाई का जरिया, जिम्मेदार खामोश
Next post IPL में बतौर ओपनर विराट कोहली ने रोहित शर्मा से कितने हजार रन ज्यादा बनाए हैं, जानिए दोनों के आंकड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *