आईटी एक्ट के आरोपी की 31 लाख की संपत्ति कुर्क

Spread the love

देवरिया। जनपद पुलिस ने दूरसंचार/आईटी एक्ट से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित अचल संपत्ति को कुर्क किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार तेज नारायण सिंह को पूर्व में अंतरराष्ट्रीय कॉल को लोकल कॉल में बदलकर अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी ने अपराध से अर्जित धन से संपत्ति बनाई है। इसी क्रम में न्यायालय के आदेश पर थाना महुआडीह पुलिस ने आरोपी से संबंधित लगभग 31 लाख 31 हजार 680 रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous post नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे; बोले ललन सिंह
Next post बलरामपुर से गुमशुदा बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *