गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत को लेकर 27 मार्च से डायवर्जन लागू

Spread the love

देवरिया। गोरखपुर ओवरब्रिज के मरम्मत कार्य को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने 27 मार्च से 20 अप्रैल तक अस्थायी यातायात डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान देवरिया से गोरखपुर जाने वाले सभी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना होगा, जबकि गोरखपुर से देवरिया आने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
सलेमपुर मार्ग की ओर से आने वाले भारी वाणिज्यिक वाहन सोनूघाट चौराहे से नहर मार्ग होते हुए धनौती तिराहा और डुमरी तिराहा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे। इसी प्रकार सोनूघाट मार्ग से आने वाली रोडवेज बसें तथा अन्य भारी और हल्के वाहन रूद्रपुर मोड़ तिराहा से कतरारी मोड़ तिराहा होते हुए रूद्रपुर पूर्वी बाईपास, रामलक्षन और गौरीबाजार के रास्ते गोरखपुर की ओर जाएंगे।
बालाजी मंदिर तिराहा से सोमनाथ मंदिर मार्ग पर भारी वाहनों और बड़ी बसों का प्रवेश मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का प्रयोग करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Previous post एक दिवसीय पशुपालक प्रशिक्षण संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *