गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसियों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Spread the love

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। रसोई गैस सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने आम जनता को हो रही परेशानी को गंभीर बताते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई की अपील की है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। मांग किया कि महानगर और आसपास के कस्बों में गैस एजेंसियों को उनके निर्धारित कोटे के अनुसार समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है।

आरोप लगाया गया है कि गैस एजेंसी संचालक, वितरण के बाद बचे हुए सिलेंडरों को कुछ बिचौलियों के माध्यम से कालाबाजारी में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। इसके चलते आम उपभोक्ताओं को 2000 से 3500 रुपये तक में गैस सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल होटल, ढाबों, ठेलों और गुमटियों में भी धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। कांग्रेसियों ने मांग किया कि इस पूरे मामले की गोपनीय जांच कराई जाए और कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, गैस बुक करने वाले उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है, ताकि एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ कम हो और जनता को राहत मिल सके। प्रदर्शन करने वालों में गोरखलाल श्रीवास्तव, अनिल सोनकर, विनोद कुमार पाण्डेय, अनवर हुसैन, महेंद्रनाथ मिश्र समेत अन्य उपस्थित रहे।

Previous post सीएम योगी की बड़ी सौगात, 70 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र भी सौंपे
Next post मतुआ को साधा, एक कैंडिडेट बदला और पूर्व IPS को मौका; बंगाल में भाजपा की चौथी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *