रसोई गैस संकट से आमजन परेशान

Spread the love

देवरिया।रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और अनियमित आपूर्ति ने सलेमपुर क्षेत्र में आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बावजूद समय पर गैस नहीं मिल पा रही है, जिससे सिलेंडर संकट जैसी स्थिति बन गई है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं और कई जगहों पर धक्का-मुक्की की नौबत भी आ रही है।
लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं समय पर डिलीवरी न होने से परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से आपूर्ति नियमित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।
प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण गैस कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Previous post एमएमडीपी प्रशिक्षण बना फाइलेरिया मरीजों का सहारा
Next post यातायात नियमों के उल्लंघन पर 112 वाहनों का चालान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *