चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

देवरिया। जनपद की थाना मईल पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने इनके पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर, घरेलू मोटर, गेहूं, पायल, साड़ी और मंदिर की दानपेटी समेत कई सामान बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में की गई। पकड़े गए आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

Previous post पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next post बीडीओ की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *