देवरिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश सह प्रभारी सत्यनारायण पटेल के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर संगठन की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही जनसंपर्क अभियान, पार्टी की विचारधारा के प्रचार-प्रसार और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी मंथन किया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव का दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और इसे सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें। बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने अपने सुझाव भी साझा किए।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष, प्रवक्ता, शहर अध्यक्ष, किसान कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
