देवरिया। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी की माता हबीबूब निशा (90) का रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
शोक सभा में सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्ला लारी, राधवेंद्र सिंह ‘राकेश’, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरी, जयदीप त्रिपाठी, संजीव कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, भरत मणि त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार, शिव शंकर सिंह, हरिहर त्रिपाठी, राजकुमार जायसवाल, डॉ. सी.पी. चौहान, चंदू वर्मा, राजकुमार यादव, दीनदयाल प्रसाद, धनंजय यादव, जवाहरलाल बरनवाल, नागेंद्र शुक्ला, सुभाष राय, सत्य प्रकाश मणि, सुनील तिवारी, महेंद्र अंबेडकर, रत्नेश मल्ल ‘पिंटू’, रीता देवी, सुनील यादव, रविन्द्र मल्ल, जयप्रकाश पाल, मनोज मणि त्रिपाठी और रामप्रवेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
