आईजीआरएस में लापरवाही पर चार अधिकारियों को नोटिस

Spread the love

डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी कार्रवाई

देवरिया। आईजीआरएस संदर्भों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण और लापरवाही पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों के निस्तारण में हुई कमियों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

बरहज में भूमिगत नाली निर्माण के मामले में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), भटनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रकरण में खंड विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत की साफ-सफाई से जुड़े दो मामलों में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), भटनी से जवाब मांगा गया है। भागलपुर में नाली निर्माण की मांग से जुड़े प्रकरण में भी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को नोटिस जारी किया गया है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Previous post छात्रावास पहुंचे डीएम, बच्चों से जानी सुविधाओं की हकीकत साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
Next post आईजीआरएस में लापरवाही पर चार अधिकारियों को नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *