देवरिया। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में 19 अगस्त को एक सिपाही के घर में घुसने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस जांच में नया तथ्य सामने आया है। क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी ने बताया कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वायरल वीडियो से जुड़े आरोपों की पुष्टि नहीं हो रही है।
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल सवार हिमांशु बरनवाल पुत्र भीम बरनवाल, निवासी हनुमान मंदिर, सीसी रोड, थाना कोतवाली, देवरिया अपने दो मित्रों के साथ स्टेशन रोड पर आरक्षी कन्हैया प्रताप के संबंध में अभद्र टिप्पणी कर रहा था। टिप्पणी का कारण जानने के लिए आरक्षी ने युवकों का पीछा किया।
पुलिस का कहना है कि इसके बाद भविष्य में स्वयं को सुरक्षित रखने की नीयत से आरक्षी कन्हैया प्रताप पर घर में घुसने समेत अन्य आरोप लगाए गए। मामले की जांच में उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
सीओ बोले—जांच में नहीं हुई आरोपों की पुष्टि
क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की गई है। जांच में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरक्षी पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो रही है। पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर जांच की है।
