बीएसए ने कक्षा में पढ़ाया ‘अलंकार’, बच्चों संग बैठकर खाया एमडीएम

Spread the love

संविलियन विद्यालय रतनपुर में शैक्षणिक व्यवस्था मिली बेहतर, स्मार्ट क्लास का भी लिया जायजा

देवरिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने गुरुवार को गौरीबाजार विकासखंड के संविलियन विद्यालय रतनपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति और विद्यालय की बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विद्यालय में 241 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनमें निरीक्षण के समय 187 उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक, छह शिक्षक और तीन अनुदेशक कार्यरत हैं। सभी शिक्षक कक्षाओं में शिक्षण कार्य करते मिले। समय-सारणी के अनुसार कक्षाएं संचालित हो रही थीं और विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध थीं।

बीएसए ने कक्षा आठ के विद्यार्थियों को हिंदी में ‘अलंकार’, कक्षा सात को विज्ञान में अम्ल-क्षार और कक्षा छह को हिंदी व्याकरण में ‘वाक्यांश के लिए एक शब्द’ पढ़ाया। इसके बाद वह बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन में शामिल हुए और भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताया।

विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत टाइल्स, रंगाई-पुताई, बिजली और अन्य सुविधाएं दुरुस्त मिलीं। स्मार्ट क्लास व स्मार्ट रूम संचालित मिले। छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, किचन शेड, हाथ धोने की व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई भी पाई गई। परिसर में जलभराव नहीं मिला। बीएसए ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

Previous post कृषि यंत्रों के लिए आज होगी ई-लॉटरी गांधी सभागार में सुबह 10 बजे से चयन, ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसान होंगे शामिल
Next post छात्रावास पहुंचे डीएम, बच्चों से जानी सुविधाओं की हकीकत साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *