![]()
By धीरज मिश्रा | Published: May 4, 2024 11:22 AM2024-05-04T11:22:03+5:302024-05-04T11:26:01+5:30
Narendra Modi In Palamu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को झारखंड में थे। यहां उन्होंने पलामू में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। पीएम ने कहा कि आपके एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में धारा 370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया गया। हमारे झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और आंध्र प्रदेश में, पशुपति से लेकर तिरुपति तक नक्सलवाद, आतंकवाद फैला कर यहां की धरती को लहूलुहान कर देता था।
#WATCH | Palamu, Jharkhand: Addressing a public rally PM Modi says, "In Jharkhand, Odisha, Chhattisgarh, Bihar, Andhra Pradesh, every day from Pashupati to Tirupati, Naxalites were spreading terrorism. So many mothers lost their sons. Their sons used to take up weapons and run… pic.twitter.com/R54jlaT0bK
— ANI (@ANI) May 4, 2024

आपके एक वोट ने कितनी ही माताओं की आस पूरी की और इस धरती को नक्सलवादी आतंकवाद से मुक्ति दिला दी। पीएम ने कहा कि 500 साल में जो काम नहीं हुआ, आपके एक वोट से वो कार्य पूरा हुआ और आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया। आपके इस एक वोट की ताकत से आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। पीएम ने कहा कि 500 साल से हमारी कितनी ही पीढियां संघर्ष करती रही, इंतजार करती रही, लाखों लोग शहीद हुए, 500 साल लंबा संघर्ष चला।
#WATCH | Palamu, Jharkhand: Addressing a public rally PM Modi says, "This is the land of martyr Nilambar Pitambar… In 2014, one vote of yours worked and the world saluted India's democracy. You removed the corrupt government of Congress…" pic.twitter.com/KINnPHahc5

शायद इतिहास में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ, जो अयोध्या में हुआ। आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। पीएम ने कहा कि 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लगी थी। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने बीजेपी-एनडीए की सरकार बनाई।
पीएम ने कहा कि जेएमएम-कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्ट्राचार से अपार धन संपदा खड़ी की है। संपत्ति हो, राजनीति हो, सब कुछ ये अपने-अपने बच्चों के लिए अर्जित कर रहे हैं। ये उनके लिए विरासत में ढेर सारी काली कमाई छोड़ कर जाएंगे। पीएम ने कहा कि एक वो स्थिति थी, जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी।
लेकिन आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है। पूरा हिंदुस्तान कह रहा है – मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार, मजबूत सरकार के लिए मोदी सरकार।
FOLLOW US :
Copyright © 2024 Lokmat Media Pvt Ltd