Uttar Pradesh: आज इटावा और सीतापुर में PM मोदी करेंगे जनसभा, अयोध्या में करेंगे रोड शो – Punjab Kesari

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024
पहला चरण – 19 अप्रैल
102 सीट
दूसरा चरण – 26 अप्रैल
89 सीट
तीसरा चरण – 7 मई
94 सीट
चौथा चरण – 13 मई
96 सीट
पांचवां चरण – 20 मई
49 सीट
छठा चरण – 25 मई
57 सीट
सातवां चरण – 1 जून
57 सीट
तीसरा चरण – 7 मई
94 सीट
Home » Uttar Pradesh: आज इटावा और सीतापुर में PM मोदी करेंगे जनसभा, अयोध्या में करेंगे रोड शो
Latest Stories
Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर 7 मई को वोटिंग है। इसमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीटें हैं। इन सीटों पर कुल 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।
Highlights
PM नरेंद्र मोदी रविवार को प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार करेंगे। वह इटावा और सीतापुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी दोपहर 12:30 बजे इटावा के भरथना में ककराई पक्का ताल के निकट जनसभा करेंगे।
up2 1
फिर यहां से सीधे मोदी दोपहर करीब ढाई बजे सीतापुर पहुंचेंगे। यहां हरगांव में अवध शुगर मिल के सामने उनकी चुनावी जनसभा आयोजित की जा रही है। यहां पर वह पार्टी के सीतापुर से प्रत्याशी राजेश वर्मा, धौरहरा से प्रत्याशी रेखा वर्मा व खीरी से प्रत्याशी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके बाद शाम करीब पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे।
up3 1
फैजाबाद लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी लल्लू सिंह के पक्ष में वह रोड शो करेंगे। उनका रोड शो अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पथ सुग्रीव कला से वह लता मंगेशकर चौक तक होगा।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हरदोई, इटावा व अयोध्या में पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। वह सुबह 11:35 बजे हरदोई के मल्लावां में जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं इटावा व अयोध्या में योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में मौजूद रहेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर एक बजे बदायूं में बिरूआबाड़ी मंदिर से परशुराम चौक तक रोड शो करेंगे।
pm2 2
वहीं केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा भी बदायूं में रहेंगे और वह यहां जनसंपर्क करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मनजीत सिंह सिरसा कानपुर में भाग्यराज पैलेस में शाम चार बजे सिख सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उधर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा के प्रवास पर रहेंगे। मौर्य की सभा दोपहर 12:35 बजे फतेहाबाद में सती माता मंदिर के निकट होगी। दूसरी सभा यहां बीएसएनएल ग्राउंड पर होगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *





4 × 2 =



Viral News
Web Stories
Related Posts
Sports
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।इसका स्वामित्व पंजाब केसरी समूह के पास है। पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।
States
प्रमुख श्रेणियाँ
Popular
पंजाब केसरी ऐप

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024 Live: तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, यूपी की 10 सीटों पर उतरे हैं 100 प्रत्याशी – Zee News Hindi
Next post Lok Sabha Election 2024: मैं यहां किसी का नौकर नहीं हूं-Amethi से Congress Candidate KL Sharma – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *