Lok Sabha Election 2024: UP की 10 सीटों में 100 प्रत्याशी, 3 में मुलायम परिवार, 8 जगह BJP के समक्ष प्रदर्शन दोहराने की … – हरिभूमि

Spread the love

download app from
लोकसभा चुनाव 2024; अखिलेश-योगी और मायावती की चुनावी सभाएं
UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों में 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग है। मैनपुरी और संभल छोड़ दें 10 में से आठ सीटें भाजपा ने जीती थी। इस बार BJP के समक्ष पुराना प्रदर्शन दोहराने और सपा को मुलायम सिंह का गढ़ बचाने की चुनौती है। तीसरे चरण की 10 सीटों में 100 उम्मीदवार किस्मत अजमा रहे हैं। डिंपल यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और राजवीर सिंह सहित अन्य दिग्गजों की साख दांव पर है। 
उत्तर प्रदेश की जिन लोकसभा सीटों में मंगलवार को मतदान है, उनमें से संभल और मैनपुरी सपा के सांसद हैं। जबकि, हाथरस, फतेहपुर सीकरी, फिरजाबाद, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली भाजपा के कब्जे में हैं। दो जगह यूपी सरकार के दो मंत्री, चार सीटों पर भाजपा के मौजूदा सांसद चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि, तीन सीटों पर मुलायम परिवार की अग्नि परीक्षा है। रविवार शाम चुनावी शोर थम जाएगा। दो दिन बाद जनता बटन दबाकर फैसला सुनाएगी। 

किस सीट पर कौन प्रत्याशी मैदान में 
बरेली में 13 और बदायूं में 12 प्रत्याशी 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि तीसरे चरण वाली सीटों में सर्वाधिक 13 प्रत्याशी बरेली में हैं। जबकि, संभल में 12, आगरा और बदायूं में 11-11, हाथरस और एटा में 10-10, फतेहपुर सीकरी में नौ, मैनपुरी में आठ फिरोजाबाद से सात उम्मीदवार हैं। इन सीटों पर 7 मई को वोटिंग और चार जून को नतीजे आएंगे।
 
Copyright © Haribhoomi, All Rights Reserved.
Developed by: Shreyansh Technology.

source

Previous post Lok Sabha Election: कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटा, भाजपा ने उनके बेटे करण पर जताया भरोसा – अमर उजाला
Next post PM Modi in Etawah: उत्तर प्रदेश के इटावा में पीएम मोदी की जनसभा LIVE, Lok Sabha Election 2024 – IndiaTimes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *