अयोध्या. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अयोध्या में भगवान श्री रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद सुग्रीव किला से रोड शो की शुरुआत की. प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश में इटावा और धौरहरा की चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद शाम को अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचे जहां से सड़क मार्ग से भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे.
पीएम मोदी ने अयोध्या से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व सांसद लल्लू सिंह के समर्थन में फूलों और बैनर से सजे एक खुले वाहन (रथ) पर सवार होकर रोड शो शुरू किया और वाहन पर उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लल्लू सिंह मौजूद थे. पीएम मोदी राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य द्वार के पास सुग्रीव किला से रथ पर सवार हुए.
प्रधानमंत्री के अभिनंदन व स्वागत के लिए राम पथ के दोनों तरफ जनता काफी पहले से उनका इंतजार कर रही थी. इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं. भाजपा के एक नेता ने बताया कि सुग्रीव किला से लता मंगेशकर चौक तक करीब दो किलोमीटर की दूरी के बीच पीएम मोदी के रोड शो के लिए 75 ब्लॉक बनाये गए हैं जहां हर वर्ग के लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद हैं.
इसके पहले पीएम मोदी ने राम मंदिर में भगवान श्री रामलला का दर्शन पूजन किया और पूरी तरह लेटकर आशीर्वाद मांगा. पीएम मोदी मंदिर में करीब 15 मिनट रहे और इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने पूजन और आरती भी की.
रोड शो के लिए पीएम मोदी का रथ जैसे ही आगे बढ़ा नारों से वातावरण गूंज उठा. ‘जय श्री राम’, ‘हर हर मोदी-घर घर मोदी’, ‘फिर से मोदी सरकार-अबकी चार सौ पार’ जैसे नारों के बीच उमड़ी भीड़ ने पीएम मोदी पर फूलों की बारिश कर दी.
उनके स्वागत में जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. साधु संत भी सड़क के किनारे खड़े होकर पीएम मोदी के स्वागत में उत्साहित दिखे. पीएम मोदी के स्वागत में बच्चे, बड़े और महिलाएं भी मौजूद रहीं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई.
Tags: Ayodhya, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Narendra modi, Ram Mandir, Ram Temple
वकालत छोड़ बने थे एक्टर, राजेश खन्ना संग दी 12 हिट फिल्में, शर्मिला टैगोर के साथ दी थी इतिहास रचने वाली मूवी
उज्जैन के महाकाल मंदिर में महारुद्र अभिषेक का पाठ: 6 दिन चलेगा अनुष्ठान, 22 पुरोहित हुए शामिल
1 मर्डर और 6 सस्पेक्ट… साल 2022 की Mystery सीरीज हिला डालेगी आपका दिमाग, सोचते रह जाएंगे कौन है कातिल
इस मंदिर में महिलाओं का जाना वर्जित, देवता के दर्शन पर होता है भारी अनर्थ! प्रसाद में चढ़ता है नमक
उदयपुर की इस खिलाड़ी का ओलंपिक गेम्स में चयन, स्पेन में भारत का बढ़ाएंगी मान, जीत चुकी हैं कई पदक
देश सेवा का अनोखा जज्बा! पहले दरोगा…अब फ्लाइंग ऑफिसर, सीवान के लाल ने पहले प्रयास में पाई सफलता
PHOTOS: MP की बेटी बुलबुल तुलसीराम जाट ने बढ़ाया मान, 14 हजार फीट की उंचाई पर लहराया तिरंगा
Amazing places: लाखों लोग देखने आते हैं ये गांव, नमक की खदान और खोपड़ियों के घर के लिए भी है मशहूर!
गोविंदा ही नहीं, शाहरुख-अमिताभ ने भी किया था रिजेक्ट, फिल्म ने जीते 8 ऑस्कर, मूवी पर हुई थी 3000 Cr की बारिश
