Theme
ट्रेंडिंग:
hindi news
india
Updated May 5, 2024, 11:46 PM IST
LIVE आज की ताजा खबर
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 5 मई 2024 और बड़ी खबरें : कांग्रेस ने चुनाव आयोग में BJP के तीन प्रमुख नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुसूचित जाति और जनजाति के सदस्यों को एक खास उम्मीदवार को वोट नहीं देने के लिए धमकाया जा रहा है वहीं भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है। लोकसभा चुनाव-2024 के बीच गुजरात पुलिस की सूरत क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देश के हिंदू नेताओं और बीजेपी नेताओं को जान से मारने की धमकी देने और उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने वाले आरोपी मोहम्मद शोहेल उर्फ मौलवी अबूबकर टीमोल को सूरत क्राइम ब्रांच ने सूरत के कठौर इलाके से गिरफ्तार किया है वहीं पुंछ में हुए आतंकी हमले में एक जवान की मौत और पांच जवानों के घायल होने के बाद सेना ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। यहां सेना ने अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है उधर ब्राजील में बारिश कहर बरपा रही है। मूसलाधार बारिश में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की सभी खबरों को अपडेट्स…
ICSE 10th, ISC 12th Result 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वो इंटरव्यू, जो सारा नैरेटिव बदलकर रख देगा, देखिए 6 मई रात 9 बजे
लोकसभा चुनाव में कितनी अहम हैं पश्चिम बंगाल की 42 सीटें?
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में JDS नेता एचडी रेवन्ना को SIT की हिरासत में भेजा गया
अयोध्या में भगवान 'रामलला' के दर पर पीएम मोदी, भव्य रोड शो का आयोजन
फरार सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी
मेरे कार्यकर्ता को थाने से नहीं छोड़ा तो- फोन पर ही शिवपाल यादव ने थानेदार को दिया हड़का
भारत की ग्रामीण आबादी के लिए कितना अहम है लोकसभा चुनाव 2024?
'नरेंद्र मोदी एक बार फिर बनें देश के प्रधानमंत्री', बाबरी के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने बयां की चाहत
शेयर मार्केट में बढ़ा राहुल गांधी का भरोसा, म्यूचुअल फंड से इधर शिफ्ट किया पैसा
'मिनी मुंबई' में वर्षा गायकवाड़ vs उज्ज्वल निकम, बड़ी दिलचस्प है इस बार की चुनावी लड़ाई
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लगा झटका, विधायक निर्मला सप्रे ने छोड़ी पार्टी
इकबाल अंसारी ने कहा, पीएम मोदी एक बार फिर बनें प्रधानमंत्री
व्हाइट हाउस के द्वार से टकराया वाहन, चालक की मौत : अमेरिकी अधिकारी
पूर्व पाकिस्तानी मंत्री का राहुल की तारीफ करना चिंताजनक, कांग्रेस स्पष्टीकरण दे : राजनाथ सिंह
Bajrang Punia को बड़ा झटका, NADA ने किया सस्पेंड
हमारी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती थी : तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी
अमित शाह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित
नूपुर शर्मा से लेकर टी राजा समेत हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलवी सूरत से अरेस्ट
दिल्ली कांग्रेस ने 'फर्जी खबरें' फैलाने के लिए भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
ब्राजील को मूसलाधार बारिश ने किया तबाह, बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या पहुंची 55 के पार
सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी: मृतक आरोपी का परिवार अदालत पहुंचा
15 दिन की पैरोल के बाद जेल से बाहर निकले बाहुबली अनंत सिंह
सादिक खान तीसरी बार बनेंगे लंदन के महापौर
पुंछ में आतंकी हमला कायराना- राहुल गांधी
दिल्ली: करावल नगर में चिकित्सक की चाकू मारकर हत्या
पुंछ आतंकी हमले के बाद पुंछ पहुंची अतिरिक्त सेना
पीएम मोदी आज अयोध्या में करेंगे रोड शो
ओडिशा: पुरी से जय नारायण पटनायक होंगे कांग्रेस उम्मीदवार
03:00
Ananya से ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड के घर के बाहर दिखे Aditya Roy Kapoor, वायरल हुआ वीडियो
03:14
ट्रोलर्स से परेशान होकर शर्मिन सहगल ने बंद किया कमेंट सेक्शन, हीरामंडी में खराब एक्टिंग के लिए मिला ताना
03:50
YRKKH: Rohit Purohit ने फैंस को दी गर्मी से बचने की सलाह, बताया सेट पर कैसा होता है माहौल
43:48
Krishna Mukerjee ने खोले 'शुभ-शगुन' सेट के राज, खुद को गुंडा बोलते थे कुंदन सिंह
03:07
Vijay Devarakonda ने एक्शन फिल्म का किया ऐलान, प्रोड्यूसर दिल राजू संग फिर मिलाया हाथ
Follow Us :
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited
