अयोध्या: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार पीएम मोदी रविवार 5 मई को अयोध्या आएंगे. पीएम मोदी प्रभु राम का आशीर्वाद लेने के बाद लता मंगेशकर चौक से सुग्रीव किला तक लगभग 2 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. स्वस्ति वाचन व शंखनाद से अयोध्या वासी पीएम मोदी का स्वागत करेंगे तो महिलाएं भी प्रधानमंत्री मोदी का आरती उतारती नजर आएंगी.
अयोध्या में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब कोई प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव में रोड शो करेंगे. प्रधानमंत्री अपने दूसरे कार्यकाल में रिकॉर्ड 5 वीं बार अयोध्या आ रहे है. इससे पहले कोई प्रधानमंत्री रामनगरी में नहीं आया था. रोड-शो को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है. पीएम मोदी के रोड शो के लिए लता चौक से राम मंदिर मुख्य द्वार तक लगभग दो किलोमीटर के रोड-शो के मार्ग में पड़ने वाले मठ-मंदिरों तथा घरों की छतों से रोड-शो पर पुष्प वर्षा की जाएगी. इस दौरान मार्ग की रेलिंग को फूलों से सजाया जाएगा. रेलिंग पर फूल लगाने का काम शुरू हो गया है.
रामलला से लेंगे जीत का आशीर्वाद
श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं. यहां पर वह रोड शो करेंगे और प्रभु राम का दर्शन पूजन करेंगे. दर्शन पूजन करने के बाद रामलला से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद मांगेंगे. हम रामलला से यही प्रार्थना करते हैं कि पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने.
Tags: Ayodhya News, Local18, Uttar Pradesh News Hindi
सीवान की बेटी वैदेही यादव NCA में लेंगी ट्रेनिंग, जल्द ही भारतीय महिला टीम में होगा डेब्यू
तपती गर्मी में दिखा सोनाक्षी सिन्हा का कूल लुक, मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में लगीं बेहद खूबसूरत
2 महीने मिलता है ये पत्ता, कीमत मात्र ₹1, पित्त की बीमारी में कारगर, झट से घटता है वजन, गजब की बनती है सब्जी
FLOP एक्ट्रेस ने दी श्रीदेवी को टक्कर, 4 फ्लॉप के बाद बनीं स्टार, 17 साल बड़े एक्टर संग हिट हुआ था रोमांस
'प्यार की तड़प बाप झेलेगा…', धोखेबाज प्रेमिका से बदला लेने निकला सिरफिरा आशिक, OTT पर धमाल मचा रही फिल्म
कम बजट में घूमना चाहते है लखनऊ…ये हैं शहर के टॉप-5 सस्ते होटल, 500 रुपए में मिलेगा शानदार स्टे
बहुत मुश्किल था गुफा में पहुंचना, जब किसी तरह अंदर पहुंचे साइंटिस्ट, नजारा देख पैरों तले खिसकी जमीन
घर के आसपास मिल जाएंगी ये पत्तियां, बीपी-डायबिटीज वालों के लिए संजीवनी, रोज खा लिया तो रोग होगा दूर
बॉलीवुड का वो एक्टर, जो भारत में इंटरनेट आने से पहले ही था ऑनलाइन एक्टिव, बना इंडस्ट्री का कंप्यूटर गुरु
