Lok Sabha Election 2024: बैतूल के इन 4 पोलिंग बूथ पर आज फिर से हो रहे चुनाव – News18 हिंदी

Spread the love

बैतूल. मध्य प्रदेस के बैतूल के चार पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान शुरू हो गया है. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई. ये चारों मतदान केंद्र मुलताई विधानसभा के हैं. इन मतदान केंद्रों पर 3 हजार 37 मतदाता हैं. इन मतदान केंद्रों में ग्राम रजापुर, डूडर रैय्यत, गेंहूंबारसा, कुंदा रैय्यत और चिखलिमाल गांव के लोग पुनर्मतदान कर रहे हैं. ये लोग शाम 6 बजे तक वोटिंग कर सकेंगे. बता दें, बैतूल में लोकसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर स्याही लगेगी. क्योंकि, 7 मई को हुई वोटिंग में मतदाताओं की तर्जनी अंगुली में स्याही लगाई जा चुकी है.
दरअसल, 7 मई की रात बैतूल में मतदानकर्मियों को ला रही बस में आग लग गई थी. इस आग में बस के साथ-साथ कुछ ईवीएम मशीनें खाक हो गईं थीं. इसके बाद बैतूल के रिटर्निंग ऑफिसर ने इस घटना की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी थी. ईवीएम खराब होने की सूचना के बाद चुनाव आयोग ने चार पोलिंग बूथ पर फिर से मतदान कराने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया. जानकारी के मुताबिक यह घटना 7 मई की रात उस वक्त घटी, जब चुनाव ड्यूटी के बाद सभी मतदानकर्मी अपनी-अपनी सामग्री लेकर पोलिंग बूथों से बस में सवार होकर निकले.
यहां हुआ था हादसा
ये बस जैसे ही बिसनूर और पौनी गौला गांव के बीच पहुंची तो ड्राइवर को गाड़ी के अगले हिस्से में आग की लपटें दिखाई दीं. उसने तुरंत ब्रेक लगाए और बस से उतर गया. वह चिल्लाते हुए कूदा कि बस में आग लग रही है सब उतर जाओ. ये सुनकर मतदानकर्मियों ने ईवीएम और बाकी चुनावी सामग्री उठाई और दरवाजे से कूद गए.
बैतूल में तीसरे चरण में हुई वोटिंग
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई हुआ. तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर वोटिंग हुई. ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सागर और बैतूल की जनता ने नेताओं के भविष्य को ईवीएम में बंद किया. बैतूल में बीजेपी के प्रत्याशी दुर्गादास उइके के सामने कांग्रेस के प्रत्याशी रामू टेकाम हैं.
Tags: Betul news, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Mp news

10 हजार भक्तों की मौजूदगी में खुले केदारनाथ के कपाट, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर, देखें पहली तस्वीर
3 शादी, 2 तलाक, प्यार की खातिर छोड़ा देश, ऋषि कपूर की ऑनस्क्रीन वाइफ को फिर पति संग खानी पड़ी हवालात की हवा
पाकिस्तान की वो बिल्डिंग्स, जिन पर अब भी साफ – साफ लिखा है इंडिया का नाम, इनका मालिक कौन
चूहों के आतंक से हैं परेशान… लगाएं ये 5 पौधे! दुम दबाकर भागेंगे घर से बाहर
संगीत की दुनिया में बनाना है करियर, तो इन म्यूजिक इंस्टीट्यूट में लें एडमिशन, अच्छी कमाई के साथ मिलेगी शोहरत
रांची का सबसे सस्ता सुपर मार्केट…5-5 रुपए में मिल रही चीजें; महिलाओं-छात्राओं की फेवरेट जगह
तलाक की अटकलों के बीच दलजीत कौर ने रचाई तीसरी शादी? 1 बच्चे के बाद की थीं दूसरी शादी
रजनीकांत के नाती ने 12वीं में किया कमाल, मार्कशीट हुई वायरल, नंबर देख भौचक्के हुए लोग
3 फुट के अब्दू रोजिक की 7 जुलाई को UAE में होगी शादी, कौन है मिस्ट्री गर्ल! कैसे लड़े नैन?

source

Previous post आज यूपी दौरे पर रहेंगे जेपी नड्डा, राजधानी में चुनाव तैयारियों की करेंगे समीक्षा; चौथे-पांचवें चरण को लेकर होगा मंथन – पंजाब केसरी
Next post GT vs CSK, Pitch Report: बॉलिंग में मचेगा कोहराम या बैटिंग में आएगा तूफान, जानें कैसी होगी अहमदाबाद की पिच – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *