Narendra Modi: सत्ता में लौटने पर भ्रष्टाचारियों की संपत्तियों का ‘एक्स-रे’ करूंगा – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Spread the love

Hemant Soren News: हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत, कपिल सिब्बल ने वापस ली याचिका
Swati Maliwal Case: सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीएम आवास में थे मौजूद
Breaking News : पुणे के Phoenix माॅल में लगी भयंकर आग
Narendra Modi: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के द्वारका में एक रैली को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा.
Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की रैली में कहा, सत्ता में लौटने पर भ्रष्टाचारियों की संपत्तियों का ‘एक्स-रे’ करूंगा; लोगों को लूटने वाले जेल जायेंगे. देश को मालूम है कि अगर ‘इंडी’ गठबंधन को वोट मिले तो वे किसी काम के नहीं होंगे. लेकिन भाजपा को दिए गए हर वोट से विकसित भारत का संकल्प मजबूत होगा.
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने दिल्ली को लूटकर राष्ट्रमंडल खेलों की छवि खराब की, पूरी दुनिया ने जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत की प्रशंसा की. हमारा आदर्श वाक्य ‘पहले राष्ट्र’ है, लेकिन कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन के लिए ‘परिवार पहले’ है. देश को दोनों में से किसी एक को चुनना है.
द्वारका में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, कभी-कभी झूठ बोलते समय शहजादा के मुंह से सच निकल जाता है. आज कांग्रेस के शहजादा ने एक बड़ा सच कबूल किया है. उन्होंने माना है कि उनकी दादी, मां और पिता के समय जो व्यवस्था बनी थी. दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का घोर विरोधी था. कांग्रेस की इस व्यवस्था ने एसटी, एससी और ओबीसी की पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया.
#WATCH | Delhi: Addressing a public rally in Dwarka, PM Modi says, "Sometimes while speaking lies, the truth comes out of the Shehzada's mouth. Today, Congress' Shehzada has confessed a big truth. He has admitted that the system that was formed during his grandmother, his father… pic.twitter.com/49EkxW2Erx
द्वारका में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 5 चरणों के मतदान ने भाजपा, NDA की मजबूत सरकार पक्की कर दी है. यह INDI गठबंधन आज देश में फैली हर बुराई का प्रतीक है. INDI गठबंधन के जितने लोग हैं उनमें तीन चीजें समान हैं- घोर साम्प्रदायिकता, घोर जातिवाद और घोर परिवारवाद. दिल्ली इनकी साम्प्रायिकता की गवाह है. दिल्ली में जो लुटियन गैंग, जो खान मार्केट गैंग है उसने इन घोर साम्प्रदायिक लोगों की रक्षा करने में अपनी जिंदगी खपा दी. आज ही कोलकाता हाई कोर्ट ने INDI गठबंधन को बहुत बड़ा तमाचा मारा है और 2010 से जारी सारे OBC प्रमाणपत्र रद्द कर दिए हैं, यह इसलिए किया गया क्योंकि पश्चिम बंगाल की सरकार ने मुसलमान वोट बैंक के लिए मुसलमानों को OBC प्रमाणपत्र दे दिए थे. यह वोटबैंक, तुष्टीकरण की राजनीति हर हद पार कर रही है.
Also Read: Rahul Gandhi: ‘इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे’, हरियाणा में बोले राहुल गांधी
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.

source

Previous post NDTV EXCLUSIVE: PM नरेंद्र मोदी से पहले आर्थिक मोर्च पर उम्मीद से कम रहा भारतीय प्रदर्शन, बोले राजनीति विज्ञानी इयान … – NDTV India
Next post Lok Sabha Election 2024: विकास से वंचित है मुस्लिम समुदाय? क्या है उनके मन में, किसे देंगे वोट, खास .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *