लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई, इस बैठक में कैबिनेट ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने की बधाई दी साथ ही दिल्ली में हुई आतंकी घटना की निंदा की। इसके बाद बैठक में 20 अहम प्रस्ताव पर मुहर लगाई गयी वृद्धा पेंशन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद बुजुर्गों को अब वृद्धावस्था के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। समाज कल्याण विभाग काल सेंटर के माध्यम से बुजुर्गों को फ़ोन कर उनकी सहमति लेगा और फिर कॉमन सर्विस सेंटर की मदद से ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कराया जाएगा।फैमिली आईडी से इसे जोड़कर ऑनलाइन सत्यापन होगा फिर उन्हें पेंशन मिलेगी ।
