पीएसी के 78वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी का निरीक्षण।

Spread the love

लखनऊ । पीएसी के 78वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर पहुंच समारोह 2025 का शुभारंभ किया इस मौके पर सीएम ने परेड का विधिवत निरीक्षण कर अनुशासन एवं दक्षता का मूल्यांकन किया पीएसी बल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया वही आधुनिक संसाधनों और क्षमताओं को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन भी कियाहै पुलिस कल्याण योजना के तहत प्रदेश में वर्तमान में 31 पुलिस मॉडर्न स्कूल संचालित हो रहे है पीएसी स्थापना दिवस के मौके पर पहली बार पुलिस मॉडर्न स्कूलों में भी बेस्ट परफॉर्मेंस पीएमएस का चयन किया गया है पीएसी वाहिनी में काम कर रहे जवानों को रोजमर्रा की जरूरतों के सामनों को बाजार मूल्यों से कम दामों में उपलब्ध कराए जाने के लिए 13 मास्टर कैंटीन व 103 सब्सिडियरी कैंटीन वर्तमान समय में चलाए जा रहे हैं आज पीएसी बल में सबसे अधिक नौजवान कार्यरत है वही प्रदेश सरकार द्वारा पीएसी में 41,893 आरक्षियों व 698 प्लाटून कमांडरों की भर्ती की गई है सीधी भर्ती के माध्यम से प्लाटून कमांडरों के पद पर 1,648 तथा आरक्षी के पद पर 15,131 अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है इसमें 135 प्लाटून कमांडरों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है सीएम ने बताया कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया को पूरा भी कर लिया जाएगा जिससे यूपी पुलिस बल की क्षमता में इजाफा होगा ।

Previous post यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर , 13 की मौत, 60 घायल
Next post राजकीय इंटर कॉलेज पनियारा में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन, छात्रों का बढ़ा मनोबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *