लखनऊ वालो की शर्मनाक करतूत 

Spread the love

पीएम के जाते ही पौधो के गमले उठा ले गए लोग

लखनऊ। के ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के लोकार्पण के बाद सड़क किनारे सजावट के लिए रखे गए गमलों कि चोरी का वीडियो बड़ी ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना पर अब लखनऊ विकास प्राधिकरण ( LDA ) ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है । दरअसल “राष्ट्र प्रेरणा स्थल” के लोकार्पण समारोह में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर पूरे शहर को बखूबी सजाया गया था सड़कों के किनारे फूलों के बड़े छोटे सैकड़ों गमले लगाए गए थे। लोकार्पण समारोह समाप्त होते ही लोग सड़क किनारे लगे गमले उठा ले गए जिसका वीडियो वायरल होने पर LDA ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के जरिए लोगों कि और उनकी गाड़ियों के नम्बर प्लेट कि पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है ।

 

Previous post साहिबजादा शहादत दिवस( वीर बाल दिवस)पर सीएम की आंखें हुई नम 
Next post हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति : राजीव नयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *