गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी वर्ष पर सीएम आवास पर शबद कीर्तन
लखनऊ। गुरु गोबिंद सिंह के वीर सुपुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान कि स्मृति में वीर बाल दिवस (साहिबजादा शहादत दिवस) और गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर “कीर्तन समागम” कार्यक्रम का आयोजन किया, इस कार्यक्रम में सिख संतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी गेरूए रंग कि पगड़ी पहन पूर्ण श्रद्धा के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को अपने शीश पर धारण कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ के सामने सिर झुकाया। आपको बता दें इस अवसर पर सीएम योगी साहिबजादों के रुप में सजे बच्चों का अभिवादन स्वीकार कर भावुक नजर आए। 
आपको बता दें शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुए कीर्तन समागम में गुरवाणी के मधुर पाठ और शबद कीर्तन की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया रागी जत्थों ने कीर्तन प्रस्तुत किया, जिससे सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। सीएम योगी ने गुरु परंपरा की महानता और साहिब गुरु तेग बहादुर के बलिदान को स्मरण करते हुए, नई पीढ़ी को साहस, त्याग और राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के सुपुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह का बलिदान केवल सिख समाज के लिए ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारत की चेतना का हिस्सा है। बड़ी ही कम उम्र में सत्य और धर्म की रक्षा के लिए दिया गया उनका बलिदान भारतीय इतिहास की सबसे प्रेरक घटनाओं में से एक है।

