लखनऊ। स्थिति लुलु मॉल से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लुलु मॉल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लुलु मॉल का बैंक खाता सीज कर दिया है दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लुलु मॉल पर करीब 27 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है, जिसे समय पर नहीं चुकाया गया बताया जा रहा है कि आईटी द्वारा बार-बार मॉल को नोटिस भेजा जा रहा था फिर भी मॉल मैनेजमेंट ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते डिपार्टमेंट ने सख्त कार्रवाई करते हुए खाता सीज कर दिया आपको बता दें लुलु मॉल का बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। माना जा रहा है कि टैक्स चोरी के इस मामले में आगे भी जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है और मॉल प्रबंधन से विस्तृत पूछताछ की जा सकती है। जहां एक ओर आईटी विभाग कि इस कार्रवाई से मॉल से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया तो वहीं कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है, फिलहाल मॉल के मैनेजमेंट कि ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी लुलु मॉल विवादों का केंद्र रहा है साल 2022 में मॉल में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया था जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने आपत्ति जताई थी, मॉल में विशेष धर्म के लोगों को नौकरी में प्राथमिकता देने का आरोप लगाया गया और इस साल जुलाई माह में मॉल के कैश सुपरवाइजर को सहकर्मी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म किया फिर उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया यहां तक कि जान से मारने की धमकी दी इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश भी देखने को मिला।
