मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय बाल गृह का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

देवरिया, 30 दिसंबर।
मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह ने मंगलवार को राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाल गृह में कुल 29 बच्चे आवासित मिले। सायं 7:45 बजे निरीक्षण के समय बच्चों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार दूध पिलाया जा रहा था। निरीक्षण में बाल गृह की साफ-सफाई व्यवस्था सामान्य पाई गई। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से एक ओर बाउंड्री वॉल काफी नीची पाई गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि बाउंड्री की ऊँचाई बढ़ाने हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि बच्चों की सुरक्षा में कोई लापरवाही न हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद की समस्त राजकीय संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने संस्थानों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें, क्योंकि किसी भी समय औचक निरीक्षण किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक सहित अन्य संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।

Previous post लुलु मॉल पर आयकर विभाग का छापा,बैंक खाता सीज
Next post माघ मेले में सपा संस्थापक के शिविर पर विवाद गहराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *