देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो, बिना हेलमेट, तीन सवारी एवं वाहन पर स्टंट करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई। साथ ही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।
इसके अतिरिक्त न्यू कॉलोनी स्थित डॉक्टर गुलाम रसूल, आस्था हॉस्पिटल एवं डॉक्टर दाऊद अंसारी के सामने सड़क पर खड़े वाहनों के विरुद्ध नो पार्किंग में चालान किया गया।
अभियान के दौरान कुल 128 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 2 वाहनों को सीज किया गया।
